दरिंदगी की सारी हदें पार : SBI के गार्ड ने मैनेजर को किया आग के हवाले, पेट्रोल डालकर मार दी माचिस

पिथौरागढ़। उत्तराखंड से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहं एकSBI स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के गार्ड दीपक छेत्री ने उसी के बैंक मैनेजर मोहम्मद ओवेस को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। बता दें कि दोनो के बीच में किसी मुद्दे को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ ही पलों में ये विवाद इतना बढ़ गया कि, बैंक के गार्ड ने मैनेजर को आग लगा दि।

आपको बता दें कि, जिस समय दोनो के बीच कहा सुनी हो रही थी तब बैंक में और भी लोग शामिल थे। कुछ लोंगों ने बताया की उन्के द्वारा बैंक मैनेजर को बचाने की कोशिश की गई थी लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। वहीं बैंक में ये हादसा देख अफरा तफरी मच गई थी। बताया दा रहा है कि, मैनेजर मोहम्मद ओवेस बिहार का रहने वाला है। वह पिथौरगढ़ अपनी नौकरी के चलते आया था। घटना के बाद पिड़ीत को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

उत्तराखंड पुलिस ने बताया जैसे ही स्थानीय लोगों द्वारा उन्हे जानकारी दि गई। उसके बाद तुरंत ही पुलिस मौंके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद कुछ पुलिस कर्मचारियों ने मिल कर आग को बुझाने का प्रयास किया व उसे जलद ही पास के अस्पताल में भर्ती करवा दिया। पुलिस नें बैंक गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ये पता लगाने में जुट गई है कि, विवाद किस चिज को लेकर इतना बढ़ गया की दीपक छेत्री ने मैनेजर को जान से मारने की कोशिश आखिर क्यों करी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस का कहना है कि, मैनेजर की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds