74 साल बाद हो रही ताजपोशी, पवित्र तेल से अभिषेक, इतने हजार करोड़ होंगे खर्च

लन्दन : आज ब्रिटेन के नए राजा चार्ल्स की ताजपोशी होने जा रही है। यह ताजपोशी लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगी। किंग चार्ल्स की पत्नी कैमिला की भी भावी महारानी के रूप में ताजपोशी होगी। पूरी दुनिया की नजरें इस कार्यक्रम पर लगी हैं। ताजपोशी से पहले किंग चार्ल्स और उनके बड़े बेटे प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन बकिंघम पैलेस के नजदीक अपने करीबी लोगों और शुभचिंतकों से मुलाकात करेंगे।

ब्रिटेन में 74 साल बाद ताजपोशी हो रही है। पिछली बार साल 1953 में ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। बीते साल उनके निधन के बाद अब किंग चार्ल्स की ताजपोशी हो रही है। इस आयोजन पर करीब एक हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

चार टन की बग्घी में सवार होंगे चार्ल्स

किंग चार्ल्स और भावी महारानी कैमिला घोड़े से चलने वाली बग्घी में बैठकर बेस्टमिंस्टर एबे पहुंचेंगे। यह बग्घी चार टन वजनी है और इसमें बिजली से चलने वाली खिड़कियां और एयर कंडीशन की सुविधा है। इस बग्घी को डायमंड जुबली स्टेट कोच कहा जाता है। यह बग्घी 1767 से शाही परिवार के पास है।

15 देशों के सम्राट बन जाएंगे किंग चार्ल्स

बीते साल महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद ही किंग चार्ल्स को राजा घोषित कर दिया गया था लेकिन आज औपचारिक रूप से उनकी ताजपोशी हो रही है। वहीं ताजपोशी के बाद किंग चार्ल्स ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा समेत 15 देशों के राजा बन जाएंगे।

किंग चार्ल्स और कैमिला के संबंधों को हुए 50 साल

किंग चार्ल्स अपनी पत्नी कैमिला के साथ ब्रिटेन के शाही सिंहासन पर बैठने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उनके 50 साल पुराने रिश्ते का एक नया अध्याय भी शुरू जाएगा। कैमिला पार्कर भी किंग चार्ल्स के साथ पटरानी बनेंगी।

राजा बनने वाले सबसे बुजुर्ग शादी सदस्य

बीते साल सितंबर में किंग चार्ल्स की मां क्वीन एलिजाबेथ का निधन हुआ था। जिसके बाद अब 74 साल की उम्र में किंग चार्ल्स की ताजपोशी हो रही है। किंग चार्ल्स ब्रिटिश शाही परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य हैं, जिनकी ताजपोशी हो रही है।

प्रिंस हैरी होंगे शामिल

शाही परिवार में हाल के समय में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इनमें प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने अपनी शाही पदवी छोड़ दी है। खबर है कि प्रिंस हैरी किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल होंगे लेकिन वह शाही परंपराओं का हिस्सा नहीं होंगे। प्रिंस हैरी ना ताजपोशी के दौरान सैन्य यूनिफॉर्म में दिखाई देंगे और ना ही परिवार की संयुक्त फोटो और निजी लंच में भी शामिल नहीं होंगे।

2000 मेहमान होंगे शामिल

किंग चार्ल्स की ताजपोशी में दुनियाभर से करीब 2000 मेहमान शामिल होंगे। इनमें कई वैश्विक नेता और शाही परिवार के सदस्य और विभिन्न सेलिब्रिटी शामिल होंगे। भारत की तरफ से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds