छत्तीसगढ़ी फिल्म में गायिका, उसकी बेटी और बहन से यूट्यूबर ने 13.50 लाख रुपये ठगे

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ी फिल्मों में गायन और कार्यक्रमों में एंकरिंग करने वाली महिला, उसकी सहेली, तथा बेटी को अच्छे रिश्ते में शादी करवाने, एसईसीएल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 13.50 लाख की ठगी के मामले में जूटमिल व साइबर सेल की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार की हैं। इस प्रकरण में परिचित यूट्यूबर करन दास महंत ने आवाज बदलकर विभिन्न माध्यमों से रकम उगाही की।
जानकारी के मुताबिक ठगी की रिपोर्ट दर्ज होते ही एसपी ने संयुक्त टीम बनाते हुए आरोपित को धर दबोचने का निर्देश दिए। जहां ठगी करने वाले धारक व्यक्ति के मोबाइल नंबर और रूपये प्राप्त किये जाने वाले अकाउंट की जांच पड़ताल की गई। इसके बाद जिस कियोस्क शाखा से रकम भेजी गई थी उसे हिरासत में लिया गया, लेकिन इससे पुलिस को कोई महती सफलता हासिल नही हुई। क्योंकि वह अपना आहरण रकम लेकर कार्य करता था।
ऐसे में पुलिस टीम करन दास के सम्भावित ठिकाने में दबिश दे रही थी जहां उसके अपने बेटी के घर में होने की जानकारी सामने आई। इसे ग्राम खिसोरा, जिला जांजगीर में पकड़ा गया और हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया।
सघन पूछताछ में करनदास (43) पिता स्व. झाडूराम मानिकपुरी निवासी ग्राम टांटा बिलासपुर थाना सरसींवा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने महिला, उसकी सहेली सुषमा और महिला के परिचित से अलग-अलग समय पर नकद और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से नौकरी के नाम से करीब 13 लाख 50 हजार रुपए प्राप्त करना कबूल किया है । इसके कब्जे से हुडई कार क्रमांक सीजी 12- आर 1523 तथा एक हीरो स्टेनर बाइक सीजी 11 ए एच 0864 और 08 मोबाइल खरीदना 13 सिम कार्ड जब्त किया गया है। इसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
यूट्यूब में गाना और डीजे में एंकरिंग है पेशा
करनदास महंत ने पुलिस को बताया कि वह लोकल कलाकार है, डांस और गाने का शौकीन है। कई कलाकारों की मिमक्री करता है । डीजे, पार्टी में एंकरिंग करता है। यूट्यूब पर गाने एल्बम भी अपलोड किया हुआ है । इसकी जान पहचान रायगढ़ की महिला से हुई जिसका यूट्यूब पर उसके चैनल के लिये म्यूजिक एल्बम और शॉर्ट मूवी का कार्य भी है। इसके अलावा सट्टा बाजार में घुसा है जिसकी लत उसे इस कदर है कि वह घर की अधिकांश वस्तु हार चुका है।