महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का 89 साल की उम्र में निधन

मुंबई : महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का संक्षिप्त बीमारी के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। उनके बेटे तुषार गांधी ने इस बात की जानकारी दी है।

पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 89 साल के लेखक और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा। 14 अप्रैल, 1934 को डरबन में मणिलाल गांधी और सुशीला मशरूवाला के घर जन्मे अरुण गांधी एक कार्यकर्ता के रूप में अपने दादा के नक्शेकदम पर कार्य करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds