खुद की शादी का कार्ड बांटने दोस्त के साथ निकला युवक, ट्रक से टकराकर दोनों की मौत

जगदलपुर : जिले में रविवार रात हुए हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से खुद की शादी का कार्ड बांटने के लिए निकला था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। युवक की छह दिन बाद ही शादी होने वाली थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों के शवों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहां सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, नयामुंडा निवासी नरसिंह कश्यप (35) की छह मई को शादी थी। इसके लिए वह अपने दोस्त संदीप दास (23) के साथ कार्ड बांटने बकावंड गया था। वहां से दोनों दोस्त बाइक पर रात करीब 11.30 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे-30 पर आसना के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवको के सिर पर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया की रविवार रात को आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी मिली थी। इसके बाद युवकों के शवों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है की नरसिंह की छह मई को शादी होने वाली थी। इसे लेकर वह काफी खुश भी था। अपनी शादी का कार्ड खुद ही दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों में बांट रहा था। रविवार रात भी वह शादी का कार्ड ही बांटने ही गया था, लेकिन आने के दौरान हुए हादसे में उसकी और उसके दोस्त की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds