लॉगिन

सरकारी कंपनी एनएमडीसी ने दतेवाड़ा के जंगल को पहुंचाया नुकसाल, वन विभाग ने मांगे 10 करोड़

Chhattisgarh November 28, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सरकारी कंपनी एनएमडीसी ने दतेवाड़ा के जंगल को पहुंचाया नुकसाल, वन विभाग ने मांगे 10 करोड़

सरकारी कंपनी एनएमडीसी ने दतेवाड़ा के जंगल को पहुंचाया नुकसाल, वन विभाग ने मांगे 10 करोड़

दंतेवाड़ा : यहां पर काम कर रही देश की सबसे बड़ी लोहे की खान वाली सरकारी कंपनी NMDC (नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) के महाप्रबंधक के खिलाफ वन विभाग ने प्रकरण दर्ज करा दिया है. हैरानी की बात तो यह है कि, वन विभाग के मुताबिक क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ है.

भरपाई के लिए मांगे 10 करोड़

वन विभाग के इलाके को हुए नुकसान के लिए 6 से 7 करोड़ रुपए विभाग जुर्माना लगा सकता है. इसके अलावा उसी क्षेत्र के पास डिपॉजिट 11 सी में तीन हेक्टेयर जंगल को हुए नुकसान के एवज में 10 करोड़ रुपये की बकाया राशि की वसूली के लिए वन विभाग NMDC (नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) को नोटिस जारी कर रहा है.

यह है पूरा मामला

पूरा मामला बैलाडीला इलाके के डिपॉजिट नंबर 14 का है. जहां, खुदाई के दौरान निकला बेकार मलबा तय जगह से बाहर निकल गया. यह मलबा धीरे-धीरे खिसकते हुए सुरक्षित जंगल वाले हिस्से में पहुंच गया. अब वन विभाग का कहना है कि, मलबा तय सीमा को पार कर चुका है जोकि नियमों के खिलाफ है.

शुरुआती में कंपनी की तरफ से कहा गया था कि मलबा बहुत कम दूरी तक फैला हुआ है. लेकिन जब वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नाप की, तो हकीकत कुछ और निकली. विभाग के अनुसार मलबा करीब तीन किलोमीटर लंबी पट्टी में फैल गया है और इसकी चौड़ाई भी काफी ज्यादा है.

NMDC के जीएम एचआर सुधांशु वर्मा निलंबित

किरंदुल में वेस्ट माइनिंग और उससे जुड़े पर्यावरणीय नुकसान को लेकर चल रहे विवाद के बीच एनएमडीसी प्रबंधन ने अपने एक वरिष्ठ अधिकारी पर कार्रवाई की है. किरंदुल परियोजना में पदस्थ जनरल मैनेजर (एचआर) सुधांशु वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. 24 नवंबर 2026 को जारी निलंबन आदेश के बाद खनन परियोजना से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds