लॉगिन

VIDEO : मैगनेटो मॉल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप, दुकान की बिजली काटी; कोर्ट के आदेश की अवहेलना, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Chhattisgarh November 28, 2026 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : मैगनेटो मॉल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप, दुकान की बिजली काटी; कोर्ट के आदेश की अवहेलना, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

VIDEO : मैगनेटो मॉल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप, दुकान की बिजली काटी; कोर्ट के आदेश की अवहेलना, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मैगनेटो मॉल प्रबंधन पर किरायेदार को परेशान करने और जबरन दुकान खाली कराने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर पीड़ित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपनी आपबीती बताई है।

पीड़ित का आरोप है कि दुकान मालिक के इशारे पर मॉल प्रबंधन द्वारा लगातार उसे परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं, दुकान की बिजली भी काट दी गई है, जिससे उसका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि इस पूरे मामले में न्यायालय के आदेश की अनदेखी की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पीड़ित ने अपनी परेशानी सामने रखते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद उसे राहत नहीं मिल रही है और दुकान खाली कराने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

पूरा विडियो यहा देखे

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds