लॉगिन

शराब दुकान का सुपरवाइजर गिरफ्तार बिक्री के 20 लाख रुपये लेकर हुआ था फरार, मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया

Chhattisgarh November 24, 2026 रिपोर्टर: shailesh
शराब दुकान का सुपरवाइजर गिरफ्तार बिक्री के 20 लाख रुपये लेकर हुआ था फरार, मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया

शराब दुकान का सुपरवाइजर गिरफ्तार बिक्री के 20 लाख रुपये लेकर हुआ था फरार, मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया

बलौदाबाजार। जिले के गिधपुरी स्थित देशी कंपोजिट मदिरा दुकान से बिक्री की रकम लेकर फरार हुए सुपरवाइजर को पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 20 लाख 46 हजार 730 रुपये के गबन का आरोप है।

रकम जमा करने के बजाय मोबाइल बंद कर हुआ फरार

पुलिस के अनुसार, प्लेसमेंट एजेंसी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी कि गिधपुरी देशी कंपोजिट मदिरा दुकान में पदस्थ सुपरवाइजर गेवेद्र बंजारे शराब बिक्री की रकम बैक में जमा नहीं कर रहा है। कंपनी की ओर से जब नकदी जमा करने के लिए कहा गया तो उसने रकम जमा करने की बात कही लेकिन शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच मोबाइल बंद कर फरार हो गया।

जांच में सामने आया 20.46 लाख रुपये का अंतर

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 1 नवंबर से 13 नवंबर 2026 दोपहर 12:30 बजे तक दुकान के बिक्री रिकॉर्ड, बैक जमा पर्चियो और ऑनलाइन जमा राशि का मिलान किया। इसमें कुल 20,46,730 रुपये का अंतर पाया गया। पुलिस ने इसे बिक्री राशि के गबन का मामला माना है।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

प्रार्थी की शिकायत पर थाना गिधपुरी में अपराध क्रमांक 169/2026 के तहत बीएनएस की धारा 316(5) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में गिधपुरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। फिलहाल गबन की रकम बरामद करने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds