लॉगिन

Urfi Javed ने पुरानी साड़ी से बना डाला ऐसा बोल्ड ड्रेस, लेकिन बालों पर लटकी इस चीज पर टिकी लोगों की नजरें

BOLLYWOOD April 30, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Urfi Javed ने पुरानी साड़ी से बना डाला ऐसा बोल्ड ड्रेस, लेकिन बालों पर लटकी इस चीज पर टिकी लोगों की नजरें

Urfi Javed ने पुरानी साड़ी से बना डाला ऐसा बोल्ड ड्रेस, लेकिन बालों पर लटकी इस चीज पर टिकी लोगों की नजरें

मुंबई : इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उर्फी आज अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से जानी जाती हैं। हर दिन उनका एक अलग ही स्टाइल उनके फैंस को देखने को मिलता है।

उर्फी की खास बात ये है कि वह किसी भी चीज से अपने लिए ड्रेस बना लेते हैं। खाने की चीजों से लेकर, कबाड़ से जुगाड़ तक की चीजों से उर्फी अपनी ड्रेस बना चुकी हैं। इसी बीच उर्फी एक बार फिर से अपने नए लुक के साथ सामने आई हैं। उनका एक लेटेस्ट वीडियो फिर से चर्चा में बना हुआ है।

पुरानी साड़ी से बनाई बोल्ड ड्रेस

उर्फी जावेद ने अपना नया वीडियो और कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी ने जो बोल्ड ड्रेस पहनी है, उसे उन्होंने अपनी एक पुरानी साड़ी से तैयार की है। आप देख सकते हैं कि उर्फी की ये ड्रेस पिंक कलर के फ्लोरल प्रिंट साड़ी से तैयार किया गया है। उनकी ये ड्रेस की फ्रंट और बैक से ओपन है। उर्फी ने ये साड़ी पिछले साल अपने एक डिजाइर कटआउट ब्लाउज के साथ कैरी की थी। उन्होंने थ्रोबैक वीडियो भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।

मेकअप पाउच को इस जगह लटकाया

वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने अपने बालों में एक मेकअप पाउच फंसा रखा ळै। वहीं, उर्फी अपने बालों से उस पाउच को ओपन कर उसमें से लिपस्टिक निकालकर लगाती हैं और फिर उसे वापस उसी बैग में रख देती हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने हाई बन बनाया हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने ड्रेस से मैच करता हुआ पिंक कलर की ईयररिंग्स पहना है।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उर्फी ने बातया कि ये उनकी पुरानी साड़ी से तैयार की गई ड्रेस है। इस वीडियो को अबतक काफी बार देखा जा चुका है। वहीं, इस पर कमेंट कर यूजर्स फिर से अपने रिएक्शन देते दिख रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds