लॉगिन

Malaika Arora के प्यार में दीवाने हो चुके अर्जुन कपूर बर्लिन की गलियों में बने मजनू, देखें वायरल तस्वीरें

BOLLYWOOD April 30, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Malaika Arora के प्यार में दीवाने हो चुके अर्जुन कपूर बर्लिन की गलियों में बने मजनू, देखें वायरल तस्वीरें

Malaika Arora के प्यार में दीवाने हो चुके अर्जुन कपूर बर्लिन की गलियों में बने मजनू, देखें वायरल तस्वीरें

मुंबई : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने प्यार से इन दिनों बर्लिन को रंग रहे हैं। दोनों को बर्लिन की गलियों में समय बिताते हुए देखा जा सकता है। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अब मलाइका अरोड़ा के साथ की कई तस्वीरें शेयर की है। दोनों इस समय यूरोप में हॉलीडे मना रहे हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ नजर आ रहे है

अर्जुन कपूर ने मलाईका अरोरा के साथ की ब्लैक एंड व्हाइट और कलरफुल तस्वीरें शेयर की है। दोनों तस्वीरों में एक-दूसरों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। दोनों शहर घूम रहे हैं और लैंडमार्क जगहों पर तस्वीरें खींचकर अपलोड कर रहे हैं।

कई जगह उन्होंने सेल्फी भी अपलोड की है। अर्जुन कपूर की तस्वीरों पर फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा है, ‘लव बर्ड।’ अर्जुन कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘प्यार के साथ।’ इसके साथ उन्होंने लाल दिल की इमोजी शेयर की है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को साथ में देखा जा सकता है

मलाईका अरोरा ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक लाल दिल की और काले दिल की इमोजी भी शेयर की है। पहली दो तस्वीरों में अर्जुन और मलाइका अरोड़ा को बर्लिन की गलियों में घूमते हुए देखा जा सकता है।

एक ने लिखना है, ‘आप लोगों को शादी कर लेनी चाहिए।’ एक ने लिखा है, ‘आप लोगों का रिश्ता बहुत मजबूत है।’ अर्जुन कपूर की पिछले फिल्म कुत्ते थी। इस फिल्म का निर्देशन आसमान भारद्वाज ने किया था।

फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, तब्बू और कोंकणा सेन शर्मा की भी अहम भूमिका थी। वह जल्द मेरी पत्नी का रीमेक में नजर आएंगे।

मलाइका ने अर्जुन को डेट करने से पहले अरबाज से तलाक लिया है

मलाईका अरोरा ने अर्जुन कपूर को डेट करने से पहले अरबाज खान से तलाक लिया है। उनसे उन्हें एक बेटा भी है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अभी तक शादी की डेट की पुष्टि नहीं की है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों 2023 में शादी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने इससे पहले कहा है कि दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। इसके बाद शादी को लेकर कयास लगाए जाने लगे। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से उम्र में 12 वर्ष बड़ी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds