लॉगिन

चावल की बोरियों की आड़ में गांजे की तस्करी : कंटेनर से लाखों का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Chhattisgarh November 4, 2026 रिपोर्टर: shailesh
चावल की बोरियों की आड़ में गांजे की तस्करी : कंटेनर से लाखों का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

चावल की बोरियों की आड़ में गांजे की तस्करी : कंटेनर से लाखों का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

महासमुंद: जिले मे अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है। सरायपाली के खम्हारपाली आरटीओ बैरियर के पास पुलिस ने एक कंटेनर से 120.960 किलो गांजा बरामद कर उत्तरप्रदेश के दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 60 लाख 48 हजार रुपये बताई गई है।

300 बोरी चावल के बीच छिपाई थी गांजे की खेप

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंटेनर क्रमांक WB 19 L 3059 में गांजे की तस्करी की जा रही है। इसके बाद ANTF और सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान कंटेनर में रखी करीब 300 बोरी चावल के बीच चार बोरियों में छिपाए गए 117 पैकेट गांजा मिले।

मामले में उत्तरप्रदेश के जौनपुर निवासी अमनदीप दीप (27) और लल्लू यादव (24) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजे के अलावा करीब 30 लाख रुपये कीमत का कंटेनर और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए है। कार्रवाई में कुल जब्त संपत्ति की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

दोनों आरोपियों के खिलाफ सरायपाली थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब गांजे की सप्लाई कहाँ से की जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. इसकी जांच के साथ तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds