लॉगिन

पूर्व सरपंच की हत्या में बड़ा खुलासा: मौके से भाग निकली पत्नी ही निकली हत्यारिन, पहले पति की हत्या का भी लगा था आरोप

Chhattisgarh November 2, 2026 रिपोर्टर: shailesh
पूर्व सरपंच की हत्या में बड़ा खुलासा: मौके से भाग निकली पत्नी ही निकली हत्यारिन, पहले पति की हत्या का भी लगा था आरोप

पूर्व सरपंच की हत्या में बड़ा खुलासा: मौके से भाग निकली पत्नी ही निकली हत्यारिन, पहले पति की हत्या का भी लगा था आरोप

केशकाल : केशकाल थाना क्षेत्र अरंडी के पूर्व सरपंच गोविंद नेताम की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक की पत्नी भगनी नेताम ही मुख्य आरोपी निकली है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर अपने पति गोविंद नेताम की हत्या की थी। वारदात के बाद से फरार चल रही आरोपी महिला को पुलिस ने बेडमा से गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा एसडीओपी अरुण नेताम ने मीडिया के सामने किया। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

हत्या कर भाग निकली थी पत्नी

कोठागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में पूर्व सरपंच गोविंद नेताम की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक की पत्नी भगनी नेताम ही मुख्य आरोपी निकली है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर अपने पति गोविंद नेताम की हत्या की थी। वारदात के बाद से फरार चल रही आरोपी महिला को पुलिस ने बेडमा से गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा एसडीओपी अरुण नेताम ने मीडिया के सामने किया। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

महिला को घेराबंदी कर पकड़ा गया

दरअसल, पूरा मामला केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम अरंडी का है, जहां बीती रात पूर्व सरपंच गोविंद नेताम की उनके ही घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की जांच के दौरान मृतक की पत्नी भगनी नेताम की भूमिका संदिग्ध नजर आई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस की टीम ने आखिरकार बेडमा मे घेराबंदी कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ और जांच में यह सामने आया कि गोविंद नेताम की हत्या उसकी पत्नी भगनी नेताम ने ही धारदार हथियार से हमला कर की थी।

पहले पति की हत्या का भी लगा था आरोप, जा चुकी है जेल

वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक भगनी नेताम पिछले करीब तीन वर्षों से गोविंद नेताम के साथ रह रही थी। ग्रामीणों ने महिला के शराब सेवन करने की बात भी बताई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला इससे पहले अपने पहले पति की हत्या के मामले में भी जेल जा चुकी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, इस हत्याकांड के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी और आखिर किन परिस्थितियों में इस वारदात को अंजाम दिया गया. इसका खुलासा पुलिस की विस्तृत पूछताछ और विवेचना के बाद ही हो सकेगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds