लॉगिन

आज छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के दिग्गज नेता जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान, ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा में होंगे शामिल

Chhattisgarh October 30, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आज छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के दिग्गज नेता जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान, ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा में होंगे शामिल

आज छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के दिग्गज नेता जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान, ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा में होंगे शामिल

रायपुर : छत्तीसगढ़ की सियासत में आज बड़ा दिन है. भारतीय जनता पार्टी एक ही दिन में तीन बड़े चेहरों के जरिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. तीनों नेताओं के अलग-अलग कार्यक्रम तय हैं.

जेपी नड्डा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर 1 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रायपुर से वे सीधे दुर्ग रवाना होंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. दौरे का सबसे अहम कार्यक्रम शाम 4 बजे दुर्ग में होगा, जहां जेपी नड्डा भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे.

सुधांशु त्रिवेदी दोपहर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

इससे पहले दोपहर 2:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. माना जा रहा है कि वे कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ महारैली और प्रदेश के सियासी मुद्दों पर बड़ा हमला बोलेंगे.

इंदौर, जबलपुर, भोपाल में भी रैली होगी

वहीं, एमपी के इंदौर, जबलपुर और भोपाल में रैलियां आयोजित की जाएंगी. लगभग 1 लाख लोग इकट्ठा होंगे. बाकी फिर सभी जिला मुख्यालय पर भी इस तरह का कार्यक्रम होगा, जिसमें लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ अभियान के तहत यह रैली निकाली जाएगी.

बीजेपी एमपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक हमारे प्रदेश के प्रभारी, हमारे संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सभी इस बैठक में शामिल हुए. बैठक में जिन विषयों पर चर्चा हुई एक हमारा अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान’ आ रहा है जिसमें तीन जगह एक बड़ा हमारा रैली का कार्यक्रम है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds