11 साल की दिव्यांग बच्ची से डरा-धमका कर किया दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार

धमतरी : जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांग बच्ची घर के सामने खेल रही थी। उसी वक्त आरोपित युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर व डरा-धमका कर उसके साथ अनाचार किया। जिसके बाद पुलिस में अपराध दर्ज कराया गया। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कमजोर व दिव्यांग 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची को बनाया शिकार

मगरलोड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ग्राम बोरसी निवासी राकेश कुमार 23 वर्ष ने मानसिक रूप से कमजोर व दिव्यांग 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची को पहले बहलाया फुसलाया, फिर बच्ची को डरा-धमकाकर बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया। वहीं आरोपित ने वारदात की जानकारी किसी को भी देने पर पीड़ित बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने वारदात की जानकारी जब स्वजनों को दी, तो मगरलोड थाना में पीड़िता के स्वजन लिखित शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपित ने स्वीकार किया अपराध

पुलिस ने आरोपित राकेश कुमार के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपित ने अनाचार करना स्वीकार किया। आरोपित को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपित को पकड़ने में थाना प्रभारी मगरलोड निरीक्षक राजेश जगत, सहायक उप निरीक्षक डीआर नेताम, तेजू राम सिन्हा, प्रधान आरक्षक कमलेश ध्रुव, आरक्षक गजेंद्र साहू, गोकुल सिन्हा, गोविंदा धृतलहरे, महिला आरक्षक विद्या गजपाल का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds