लॉगिन

VIDEO : पेंड्रा क्षेत्र में फिर दिखा सफ़ेद भालू : सड़क किनारे बैठा दिखा, राहगीरों ने बनाया विडियो

Chhattisgarh October 29, 2026 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : पेंड्रा क्षेत्र में फिर दिखा सफ़ेद भालू : सड़क किनारे बैठा दिखा, राहगीरों ने बनाया विडियो

VIDEO : पेंड्रा क्षेत्र में फिर दिखा सफ़ेद भालू : सड़क किनारे बैठा दिखा, राहगीरों ने बनाया विडियो

पेंड्रा । पेड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को उस वक्त लोगों की नजरे ठहर गई, जब पटियाला हाउस रेस्टोरेट के पास सड़क किनारे एक भालू दिखाई दिया। भालू को देखकर राहगीरों में उत्सुकता फैल गई और कई लोगो ने अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भालू मुख्य सड़क से लगे एक निजी फार्म हाउस के आसपास नजर आया। इसी दौरान वहाँ से गुजर रहे लोगों की उस पर नजर पड़ी। सड़क के बिल्कुल करीब वन्यजीव की मौजूदगी ने लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है।

भोजन की तलाश में जंगल से भटककर पहुंचने की आशंका

स्थानीय स्तर पर भालू के जंगल से भटककर भोजन की तलाश में रिहायशी और सड़क से लगे इलाके में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसके पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ा- बिलासपुर मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है, ऐसे में यदि भालू लंबे समय तक सड़क के आसपास रहा तो वन्यजीव और राहगीरों दोनों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

वन्यजीव की मौजूदगी को लेकर सतर्क रहने की जरूरत

भालू के दिखाई देने के बाद क्षेत्र के लोगों में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। लोगो ने वन विभाग से भालू की निगरानी कर उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर ले जाने की व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं, वन्यजीव की मौजूदगी को देखते हुए लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। खासकर वाहन चालकों और सड़क किनारे रुककर वीडियो बनाने वाले लोगों को भालू से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जरूरत है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds