लॉगिन

साइबर ठगों का बड़ा खेल : पेंशन कार्ड के झांसे में फंसे बुजुर्ग, 9 बार में उड़ाए खाते से 11.29 लाख रुपये

Chhattisgarh October 28, 2026 रिपोर्टर: shailesh
साइबर ठगों का बड़ा खेल : पेंशन कार्ड के झांसे में फंसे बुजुर्ग, 9 बार में उड़ाए खाते से 11.29 लाख रुपये

साइबर ठगों का बड़ा खेल : पेंशन कार्ड के झांसे में फंसे बुजुर्ग, 9 बार में उड़ाए खाते से 11.29 लाख रुपये

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सीनियर सिटीजन पेशन कार्ड बनाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया। आरोपियों ने बुजुर्ग के बैंक खाते से नौ बार में कुल 11 लाख 29 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक पर विज्ञापन देखकर किया लिंक क्लिक

मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग ने फेसबुक पर ICICI बैंक के लोगो वाला एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में सीनियर सिटीजन पेशन कार्ड बनाने से संबंधित जानकारी दी गई थी। इस पर भरोसा करते हुए बुजुर्ग ने विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद ठगों ने कथित तौर पर पेशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया के नाम पर उनसे पैन कार्ड, बैंक खाते और एटीएम से संबंधित जानकारी हासिल कर ती।

नौ बार में खाते से निकाले 11.29 लाख रुपये

बुजुर्ग से बैंकिंग संबंधी जानकारी हासिल करने के बाद आरोपियों ने उनके खाते को निशाना बनाया। ठगो ने नौ अलग-अलग लेनदेन के जरिए खाते से कुल 11 लाख 29 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने के बाद साइबर ठगी का मामला सामने आया।

सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया केस

मामले की शिकायत के बाद बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठगी में शामिल आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds