लॉगिन

अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तीखा हमला बोले- क्षेत्रीय दल जैसी रह गई कांग्रेस, परिवारवाद और चाटुकारिता पर भी साधा निशाना

Chhattisgarh October 28, 2026 रिपोर्टर: shailesh
अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तीखा हमला बोले- क्षेत्रीय दल जैसी रह गई कांग्रेस, परिवारवाद और चाटुकारिता पर भी साधा निशाना

अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तीखा हमला बोले- क्षेत्रीय दल जैसी रह गई कांग्रेस, परिवारवाद और चाटुकारिता पर भी साधा निशाना

धमतरी/ कुरुद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। उन्होने कहा है कि कांग्रेस आज सिमटकर एक क्षेत्रीय दल जैसी स्थिति में पहुंच गई। है। दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस का लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्थाओं से भरोसा उठ चुका है। सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग के हलफनामो पर सवाल खड़े कर पार्टी केवल अराजकता फैलाने की राजनीति कर रही है, जिसका व्यापारी वर्ग भी विरोध कर रहा है।

दीपक बैज के आरोपों पर चंद्राकर का पलटवार

भिलाई में 4 करोड़ रुपये की नकदी बरामदगी मामले में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा लगाए गए आरोपों पर चंद्राकर ने कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बिना किसी आधार के अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। पैसा नागपुर, दिल्ली या मुंबई जा रहा था. इसका उनके पास क्या प्रमाण है?

चंद्राकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों से पूरी तरह कट चुकी है और केवल सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए तथ्यहीन बाते कर रही है। वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान से जुड़े पोस्ट पर उन्होंने कहा कि इस तरह की अशोभनीय भाषा की देशभर में निंदा हुई है और इस विषय को यही दफन कर देना चाहिए।

स्मृति ईरानी के स्वागत पर कांग्रेस को घेरा

स्मृति ईरानी के स्वागत के संदर्भ में कांग्रेस की बयानबाजी व कार्यशैली पर चन्द्राकर ने चुटकी ली। उन्होने कहा कि, आश्चर्य की बात है कि जब छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का आगमन हुआ, तो पार्टी नेताओं ने उनके स्वागत में गुलाब नहीं बिछाए। जबकि गांधी परिवार के दौरे के समय सड़को पर भारी खर्च कर गुलाब के फूल बिछा दिए जाते है, जो केवल चाटुकारिता का प्रतीक है।

चंद्राकर ने कांग्रेस को दी नसीहत

चंद्राकर ने नसीहत देते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का वास्तविक सम्मान कैसे किया जाता है, यह कांग्रेस को भाजपा से सीखना चाहिए। भाजपा एक कैडर आधारित लोकतांत्रिक पार्टी है। जहाँ आम कार्यकर्ता को भी पूरा सम्मान मिलता है, जबकि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की परिक्रमा तक सीमित रह गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds