पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर व्यापारी ने दी जान, डेढ़ साल बाद गिरफ्तार

जगदलपुर : शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी ने पत्नी से तंग आकर जान दे दी। ज्यादा मात्रा में बीपी की दवाइयां खाने से उसकी मौत हो गई। मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में व्यापारी ने अपनी पत्नी के ऊपर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसके बाद व्यापारी के बेटे ने अपनी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में करीब डेढ़ साल बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

सुसाइड नोट में लिखा, पत्नी के शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना से की खुदखुशी

जानकारी के मुताबिक, वृंदावन कॉलोनी, साईं मंदिर गली निवासी व्यापारी एल त्रिनाथ राव को 16 दिसंबर 2021 की सुबह बेहोशी की हालत में एमपीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उसी दिन शाम को उनकी मौत हो गई। इसके तीन दिन बाद उनके बेटे एल. सुधीर राव ने पुलिस को बताया कि पिता के कमरे से मिले उनके पर्स में एक सुसाइड नोट मिला है। तेलगु में मिले इस सुसाइड नोट में लिखा है कि एल त्रिनाथ ने अपनी पत्नी एल. पद्मा राव से परेशान होकर खुदकुशी की है।

सुसाइड नोट की हेडराइंटिंग की जांच निकली सही

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सुसाइड नोट में लिखा था कि पत्नी की शारीरिक और मानिसिक प्रताड़ना से तंग आकर जान दे रहा हूं। पहले भी खुदकुशी की कोशिश की थी। प्रेस नोट में पत्नी को कठोर सजा देने की बात कही गई। पुलिस ने सुसाइड नोट की हेडराइंटिंग की जांच कराई तो वो सही निकला। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू की। इससे पहले ही आरोपी महिला भाग निकली। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और शनिवार को उसे पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds