आप के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पाठक ने कहा, नक्सल मोर्चे पर विफल भूपेश सरकार, शहीदों के परिजनों को एक करोड़

रायपुर: आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर दंतेवाड़ा में चार दिन पहले हुए नक्सली हमले को लेकर निशाना साधा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल मार्चे पर फेल है। जवानों के लिए सरहद पर कोई व्यवस्था नहीं है। वे जान जोखिम में लेकर लड़ रहे हैं।

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि, भूपेश सरकार आम आदमी पार्टी की तर्ज पर शहीदों को एक करोड़ का मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि, दिल्ली सरकार और पंजाब सरकार शहीदों को एक करोड़ का मुआवजा दे रही है। डॉ. पाठक शनिवार को रायपुर में मीडिया से बात कर रहे थे।

सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पाठक ने भूपेश सरकार के 360 डिग्री बयान पर भी कटाक्ष किया। कहा कि, भूपेश सरकार का बयान हवा हवाई है। सरकार साढ़े चार सालों में जवानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर पाई है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि, पार्टी आज  नवनियुक्त एक हजार कार्यकर्ताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएगी। यह कार्यक्रम शहीद स्मारक भवन में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds