कबीर बेदी के साथ Rekha को देख फैंस को आई ‘खून भरी मांग’ की याद, मगरमच्छ वाले सीन का शेयर किया वीडियो

मुंबई : सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने फिल्म अभिनेता कबीर बेदी के साथ पोज दिया है। दोनों की तस्वीरें फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट की है। फैंस को दोनों को साथ देखकर फिल्म खून भरी मांग की याद आई है। गौरतलब है कि यह अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म चाहिए। दोनों की जोड़ी फिल्म में काफी अच्छी लग रही थी। दोनों ने साथ काम किया था।

कबीर बेदी ने 68वें फिल्मफेयर अवार्ड की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है

कबीर बेदी ने 68वें फिल्मफेयर अवार्ड की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह अवार्ड शो गुरुवार की रात हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। कबीर बेदी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘सदाबहार एक्ट्रेस रेखा से 68वें फिल्मफेयर अवार्ड में मुलाकात हुई। वह मेरी खून भरी मांग की को-स्टार भी हैं। एक्ट्रेस के साथ अच्छी बातचीत हुई।’

रेखा और कबीर बेदी को देखकर मगरमच्छ वाला सीन आया याद

रेखा और कबीर बेदी को देखकर दर्शकों के बीच मगरमच्छ वाले सीन की यादें ताजा हो गई है। एक ने लिखा है, ‘इसे देखकर मुझे याद आया कि आपने किस प्रकार उसे मगरमच्छ के आगे फेंक दिया था। बचपन की यादें ताजा हो गई है।’

खून भरी मांग 1988 में रिलीज हुई थी। यह ऑस्ट्रेलियन फिल्म की रीमेक थी। गौरतलब है कि फिल्म में रेखा को बोट से कबीर बेदी फेंक देते हैं। इसके बाद मगरमच्छ उन्हें काट लेता है। हालांकि, वह बच जाती हैं और कॉस्मेटिक सर्जरी के माध्यम से चेहरा बदल लेती हैं और फिर कबीर बेदी से बदला लेती हैं।

रेखा ने कई फिल्मों में काम किया है

रेखा फिल्म एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह अपनी सदाबहार खूबसूरती के लिए जानी जाती है। वहीं, कबीर बेदी भी अपने जमाने के सुपरहिट हीरो रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों और हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। दोनों आज भी काफी सक्रिय है। जहां रेखा को सामजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए देखा जा सकता है। वहीं, कबीर बेदी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने से जुड़ी अपडेट देते रहते है। दोनों ने कई कलाकारों के साथ काम किया है। दोनों के फैंस आज भी दोनों को देखकर काफी खुश होते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds