लॉगिन

राजधानी की फैक्ट्री में चोरों का धावा : चौकीदार को बंधक बनाकर जमकर पीटा, 15 लाख का कॉपर वायर ले उड़े

Chhattisgarh October 22, 2026 रिपोर्टर: shailesh
राजधानी की फैक्ट्री में चोरों का धावा : चौकीदार को बंधक बनाकर जमकर पीटा, 15 लाख का कॉपर वायर ले उड़े

राजधानी की फैक्ट्री में चोरों का धावा : चौकीदार को बंधक बनाकर जमकर पीटा, 15 लाख का कॉपर वायर ले उड़े

रायपुर। राजधानी रायपुर के हीरापुर इलाके में चोरों के एक गिरोह ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री में घुसकर वहां तैनात चौकीदार को बंधक बना लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में कॉपर वायर चोरी कर फरार हो गए।

चौकीदार को बंधक बनाकर की मारपीट

जानकारी के मुताबिक, चोरों का गिरोह रात के समय फैक्ट्री में दाखिल हुआ। वहाँ ड्यूटी कर रहे चौकीदार को बदमाशो ने अपने कब्जे मे लेकर बांध दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। चौकीदार को बंधक बनाने के बाद आरोपियों ने फैक्ट्री में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

800 किलो कॉपर वायर काटकर ले गए चोर

बदमाशों ने फैक्ट्री में रखे करीब 800 किलो कॉपर वायर को काटकर चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि चोरी किए गए तारों की बाजार कीमत लगभग 12 से 15 लाख रुपये है। आरोपी रात करीब 1 बजे से सुबह 5 बजे तक फैक्ट्री में रहे और इस दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे।

कबीर नगर थाना क्षेत्र का मामला

फैक्ट्री में हुई इस बड़ी चोरी की घटना कबीर नगर थाना क्षेत्र की है। चौकीदार को बंधक बनाकर लाखो रुपये के कॉपर वायर की चोरी किए जाने से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की तलाश से जुड़ी जानकारी सामने आना बाकी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds