लॉगिन

गैस एजेंसी के सुपरवाइजर से लूट : आंखों में मिर्च पाउडर डालकर डेढ़ लाख छीनकर फरार हुए आरोपी

Chhattisgarh October 16, 2026 रिपोर्टर: shailesh
गैस एजेंसी के सुपरवाइजर से लूट : आंखों में मिर्च पाउडर डालकर डेढ़ लाख छीनकर फरार हुए आरोपी

गैस एजेंसी के सुपरवाइजर से लूट : आंखों में मिर्च पाउडर डालकर डेढ़ लाख छीनकर फरार हुए आरोपी

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर से लूट की वारदात सामने आई है। विधानसभा थाना क्षेत्र के मोतीनगर में कचना खेल मैदान के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर करीब डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, लूट की यह घटना शाम करीब 5:30 बजे की है। पीड़ित की पहचान पन्नालाल मैकाहा (45) के रूप में हुई है, जो गैस एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फिलहाल, आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए पुलिस की टीम प्रयास कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds