लॉगिन

एसीबी की बड़ी कारवाई : दो ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Chhattisgarh October 15, 2026 रिपोर्टर: shailesh
एसीबी की बड़ी कारवाई : दो ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

एसीबी की बड़ी कारवाई : दो ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अंतागढ़। कांकेर जिले के आमाबेड़ा तहसील मे एसीबी यानी एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्यवाही की है। एसीबी ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 2 ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा है। इनमें से एक का नाम प्रवीण चंद्राकर और दूसरे का नाम सुंदर बछड़ बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आमाबेड़ा तहसील के आलानार निवासी सगाऊ राम कोमरा ने एंटी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण उर्फ रिंकू चंद्राकर और सुंदर लाल बच्छड़ के खिलाफ शिकायत की. इसमें उन्होंने कहा कि उनकी नष्ट हुई फसल के बीमा केस को तैयार कर 90 हजार रुपये की बीमा राशि निकलवाने के एवज में कुल राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा रिश्वत के रूप में मांगा गया था।

पीड़ित रिश्वत देने के बजाय दोनों अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था.

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें शिकायत सही पाई गई. इसके बाद आज बुधवार को टीम ने ट्रैप कार्रवाई की. इस दौरान दोनों ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को प्रार्थी से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और 12 के तहत केस दर्ज किया गया है.।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds