लॉगिन

कमरे में सोने को लेकर विवाद, चाचा ने चाकू गोदकर की 17 वर्षीय भतीजे की हत्या, मचा हड़कंप

Chhattisgarh October 14, 2026 रिपोर्टर: shailesh
कमरे में सोने को लेकर विवाद, चाचा ने चाकू गोदकर की 17 वर्षीय भतीजे की हत्या, मचा हड़कंप

कमरे में सोने को लेकर विवाद, चाचा ने चाकू गोदकर की 17 वर्षीय भतीजे की हत्या, मचा हड़कंप

बिलासपुर : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के लिंगियाडीह में पारिवारिक विवाद के दौरान चाचा ने अपने ही 17 वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी। गायत्री मंदिर के पास हुई इस घटना में शराब के नशे में कमरे में सोने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। विवाद इतना बढ़ा कि चाचा ने सब्जी काटने वाले चाकू से भतीजे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के लिंगियाडीह स्थित गायत्री मंदिर के पास बीती रात एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मृतक की पहचान अमित केंवट, उम्र 17 वर्ष, पिता मिठ लाल केंवट के रूप में हुई है, जबकि आरोपी चाचा का नाम कूदन केंवट बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 से 12 बजे के बीच कमरे में सोने की बात को लेकर चाचा और भतीजे के बीच कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अमित पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से किशोर की मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम छा गया।

घटना की सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई करते हुए घटना के कारणों की जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद में 17 वर्षीय किशोर की मौत से इलाके में शोक का माहौल है। जिस घर में आपसी रिश्तों और परिवार के साथ रहने की उम्मीद होती है, वहीं विवाद का इस हद तक बढ़ जाना कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे आगे की कार्रवाई मे जुटी हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds