लॉगिन

सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

Chhattisgarh October 14, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेट्टागुड़म कैंप में पदस्थ सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए इल्मागुड़ा कैंप ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना मध्यरात्रि लगभग 12 बजे से 12:30 बजे के बीच हुई। मेट्टागुड़म कैंप में 131वीं वाहिनी सीआरपीएफ में पदस्थ उपनिरीक्षक देवानंद यादव (पिता रामानंद यादव) ने अज्ञात कारणों से अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की जानकारी मिलते ही कैंप में मौजूद साथी जवानों और अधिकारियों ने तत्काल उन्हें फील्ड एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए इल्मागुड़ा कैंप पहुंचाया। हालांकि, उपचार के दौरान उपनिरीक्षक देवानंद यादव की मौत हो गई।

घटना के कारणों की जांच जारी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं मृतक के पार्थिव शरीर का नियमानुसार पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे उनके गृह ग्राम भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds