लॉगिन

भारत बनाम जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज: टीम इंडिया शुरू करेगी प्रैक्टिस, आज से टिकट बिक्री भी

Chhattisgarh October 12, 2026 रिपोर्टर: shailesh
भारत बनाम जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज: टीम इंडिया शुरू करेगी प्रैक्टिस, आज से टिकट बिक्री भी

भारत बनाम जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज: टीम इंडिया शुरू करेगी प्रैक्टिस, आज से टिकट बिक्री भी

रायपुर : छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए तैयार है. नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. बता दें कि, सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को होगा. दूसरा मैच 18 अक्टूबर और तीसरा मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा. तीनों मुकाबले शाम 7 बजे शुरू होंगे.

टीम आज से स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू करेगी

मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय टीम 11 अक्टूबर को ही रायपुर पहुंच चुकी है. टीम आज से स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू करेगी. जिम्बाब्वे की टीम 13 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी. इस सीरीज में स्मृति मंधाना फुल-टाइम कप्तान के रूप में टीम की कमान संभालेंगी. शेफाली वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है. टीम में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि और क्रांति गौड़ भी शामिल हैं.

आज से शुरू होगी टिकट बिक्री

मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. आज से टिकटों की बिक्री शुरू हो रही है. इस बार टिकट पूरी तरह ऑनलाइन बेचे जाएंगे. स्टेडियम के गेट पर टिकट काउंटर की भीड़ से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है. गेट पर ई-टिकट स्कैनिंग के लिए ओपन वाई-फाई लगाया गया है, ताकि नेटवर्क की दिक्कत न हो. टिकट के साथ पार्किंग पास भी दिया जा रहा है.

सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

वहीं, प्रशासन ने भी मैच को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय में हाई लेवल बैठक हुई थी, जिसमें हर व्यवस्था पर चर्चा की गई. कलेक्टर की अध्यक्षता में लोकल सपोर्ट कमेटी बनाई गई है, जिसमें पुलिस, खेल विभाग, परिवहन, PWD, NRDA और क्रिकेट संघ के अधिकारी शामिल हैं. स्टेडियम और पार्किंग एरिया में CCTV कैमरे लगाए गए हैं. खाने-पीने और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी. स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के अस्पतालों की मैपिंग कर ली है. मैच के दौरान स्टेडियम में एंबुलेंस तैनात रहेगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds