लॉगिन

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से शिवनंदनपुर में 31 विकास कार्यों को प्राविधिक स्वीकृति

Chhattisgarh October 9, 2026 रिपोर्टर: shailesh
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से शिवनंदनपुर में 31 विकास कार्यों को प्राविधिक स्वीकृति

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से शिवनंदनपुर में 31 विकास कार्यों को प्राविधिक स्वीकृति

रायपुर : भटगांव विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 31 विकास कार्यों को प्राविधिक स्वीकृति मिली है। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से स्वीकृत इन कार्यों की कुल लागत 2 करोड़ 33 लाख 44 हजार रूपये है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 6 अक्टूबर 2026 के आदेश के अनुसार विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क, आरसीसी नाली, कल्वर्ट और पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग के कार्य कराए जाएंगे। वार्ड क्रमांक 7 में देवगुड़ी और वार्ड क्रमांक 8 में सरना की बाउंड्री वॉल भी बनाई जाएगी।

इन कार्यों से आवागमन सुगम होगा और जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री रितेश जायसवाल ने स्वीकृति के लिए मंत्री श्रीमती राजवाड़े के प्रति आभार जताया। कार्यों का क्रियान्वयन विभागीय दिशा-निर्देशों और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार होगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds