लॉगिन

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सचिन्‍द्र चौबे को मिली सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी, 7 अफसरों के तबादले

Chhattisgarh October 6, 2026 रिपोर्टर: shailesh
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सचिन्‍द्र चौबे को मिली सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी, 7 अफसरों के तबादले

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सचिन्‍द्र चौबे को मिली सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी, 7 अफसरों के तबादले

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा में बड़ा फेरबदल हुआ है. सरकार ने 7 सीनियर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इसमें कई जगहों के SDOP शामिल हैं. साथ ही मुख्‍यमंत्री सुरक्षा के लिए भी नए अफसर की तैनाती कर दी गई है.

सचिन्‍द्र चौबे को मिली सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी

आदेश के मुताबिक सचिन्‍द्र चौबे को मुख्‍यमंत्री सुरक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर नई पोस्टिंग दी गई हैंं. वहीं आलोक तिवारी को 14वीं वाहिनी सशस्‍त्र बल (छसबल), माना में सहायक सेनानी के रूप में तैनात किया गया है. इसी तरह गिरीश काेरी और नीलीकेशार अवस्‍थी को सीआईडीपी सुरक्षा वाहिनी, माना में जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अधिकारी तबादला लिस्‍ट

सचिन्द्र चौबे (CC-2011) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, PTS मैनपाट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर
आलोक तिवारी (CC-2016) सहायक सेनानी, मुख्यमंत्री सुरक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर सहायक सेनानी, 4वीं वाहिनी छसबल, माना रायपुर
गिरीश कोरी (CC-2016) सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा रायपुर सहायक सेनानी, VIP सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर
दिनेश सिंह (CC-2016) सहायक सेनानी मुख्यमंत्री सुरक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर सहायक सेनानी राजभवन सुरक्षा रायपुर
मयंक रणसिंह (DD-2018) उप पुलिस अधीक्षक (SIA) पुमु, नवा रायपुर अनु. अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार
तारेश साहू (DD-2018) अनु. अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार उप पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर
नीलकिशोर अवस्थी (CC-2025) सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर सहायक सेनानी, VIP सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर

 

दिनेश सिंह को राजभवन सुरक्षा की जिम्मेदारी

वहीं दिनेश सिंह को रायपुर राजभवन सुरक्षा में सहायक सेनानी के रूप में पदस्‍थ किया गया है. इसके साथ ही मयंक रणासिंह को भाटापारा का एसडीओपी और तारेश साहू को जिला बिलासपुर में एसडीओपी के पद की जिम्मेदारी दी गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds