लॉगिन

जमीन बिक्री के पैसों को लेकर पिता-पुत्र में हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से वार कर पिता की कर दी हत्या

Chhattisgarh October 4, 2026 रिपोर्टर: shailesh
जमीन बिक्री के पैसों को लेकर पिता-पुत्र में हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से वार कर पिता की कर दी हत्या

जमीन बिक्री के पैसों को लेकर पिता-पुत्र में हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से वार कर पिता की कर दी हत्या

सरगुजा : दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम भालूकछार इमलीपारा में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जमीन बिक्री के पैसों को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में आरोपी बेटे मुकेश कुमार सिंह ने अपने पिता रामाशंकर सिंह के सिर पर टांगी से गंभीर वार कर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद दरिमा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एफएसएल टीम की मौजूदगी में घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार सिंह पिता रामाशंकर सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम भालूकछार, थाना दरिमा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने जमीन बिक्री के पैसों को लेकर विवाद के दौरान टांगी से पिता पर हमला करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से खून लगी लोहे की टांगी जब्त की है।

मामले में थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 225/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देशन में दरिमा पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds