लॉगिन

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर फर्जीवाड़ा : 22.60 लाख के फर्जी चेक देकर की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh October 1, 2026 रिपोर्टर: shailesh
जमीन रजिस्ट्री के नाम पर फर्जीवाड़ा : 22.60 लाख के फर्जी चेक देकर की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर फर्जीवाड़ा : 22.60 लाख के फर्जी चेक देकर की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम : जिले में जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर फर्जी चेक देकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने कुल 22 लाख 60 हजार रुपये के दो चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री करा ली। शिकायत के बाद दामापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दस्तावेजी साक्ष्यो के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

22.60 लाख के चेक देकर कराई जमीन की रजिस्ट्री

पुलिस के अनुसार, जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए आरोपियों ने 12 लाख 30 हजार रुपये और 10 लाख 30 हजार रुपये के चेक दिए थे। इन चेक के जरिए भुगतान का भरोसा दिलाकर जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। बाद मे चेक को लेकर धोखाधड़ी की शिकायत सामने आई।

बैंक खातों और रजिस्ट्री दस्तावेजों की जांच

शिकायत मिलने के बाद दामापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित बैक खातो, चेक, जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज और उप पंजीयक कार्यालय के अभिलेखों की जांच की। जांच में मिले दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने करन कुमार टंडन, किशन कुमार टंडन और बलीराम टंडन, सभी निवासी गिरधारीकापा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की विवेचना जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds