लॉगिन

नक्सल डंप से मिले 20 लाख आखिर कहां गए? दो डीएसपी पर लगे गबन करने के गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Chhattisgarh September 30, 2026 रिपोर्टर: shailesh
नक्सल डंप से मिले 20 लाख आखिर कहां गए? दो डीएसपी पर लगे गबन करने के गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

नक्सल डंप से मिले 20 लाख आखिर कहां गए? दो डीएसपी पर लगे गबन करने के गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

कांकेर : नक्सलवाद से जुड़ी एक बड़ी खबर कांकेर से सामने आ रही है, जहां दो डीएसपी पर नक्सल डंप से बरामद एक मोटी रकम हड़पने का आरोप लगा है, नक्सलवाद के दौरान कांकेर में पदस्थ रहे दो डीएसपी पर नक्सल डंप बरामदगी के दौरान मिले 20 लाख रुपये शासन में जमा ना कर गबन करने के आरोप लगे है, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, एसपी निखिल राखेचा ने भी मामले की जांच जारी होने की बात कही है।

नक्सलवाद के बैकफुट में जाने और कई नक्सलियों के आत्म समर्पण करने के बाद पुलिस आत्म समर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर नक्सलियों के डंप हथियार, बारूद और नगदी रकम के बरामदगी को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था, आरोप है कि इस दौरान टोंडामरका और मरकाकोनारी के जंगलों से डंप के साथ क्रमशः 15 और 5 लाख रुपए बरामद हुए थे, रकम मिलने की बात सर्चिंग अभियान को लीड कर रहे दोनों डीएसपी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नहीं बताई और रकम गबन कर लिया और शेष डंप को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दिया|

कुछ माह पहले रकम हड़पने की सुगबुगाहट पुलिस महकमे में शुरू हुई और सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों से मामले की शिकायत भी हुई, लेकिन शिकायत किसने की यह अब तक साफ नहीं है, मामला जब तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, बताया जा रहा है पुलिस सर्चिंग अभियान का हिस्सा रहे जवानों एवं आत्म समर्पित नक्सलियों से भी पूछताछ कर रही है ,फिलहाल सूत्रों की माने तो दोनों डीएसपी इस गंभीर आरोप में बुरे फंस सकते है और पुलिस की जांच अपने आख़िरी पड़ाव में है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds