लॉगिन

दिल्ली की बंद इंडिगो फ्लाइट फिर हुई शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

Chhattisgarh September 25, 2026 रिपोर्टर: shailesh
दिल्ली की बंद इंडिगो फ्लाइट फिर हुई शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

दिल्ली की बंद इंडिगो फ्लाइट फिर हुई शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

रायपुर. राजधानी से दिल्ली के लिए बंद एयर इंडिया की दोपहर की उड़ान फिर शुरू हो गई है. जुलाई में परिचालन दिक्कत आने पर तीन में से एक फ्लाइट बंद कर दी गई थी. उड़ान को पुनः प्रारंभ करने से अब रायपुर से दिल्ली के लिए सुबह से लेकर रात तक एयर इंडिया और इंडिगो की 7 फ्लाइट की सुविधा मिलने लगी है. सबसे ज्यादा फ्लाइट दिल्ली के लिये, उसी दिन वापसी आसान सूत्रों के मुताबिक रायपुर से इंडिगो की 4 फ्लाइट की सेवाएं पूवर्वत जारी हैं.

इस पर कोई असर नहीं पड़ा है लेकिन जुलाई में अपरिहार्य कारणों से एयर इंडिया ने अपनी तीन में से दोपहर दो बजे वाली एक फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया था. लेकिन दो उड़ानें पूर्ववत जारी थी. इसके बाद से दिन में छह उड़ानों की सेवाएं मिल रही थीं. गत दिनों इसके संचालन की घोषणा के साथ ही बुकिंग प्रारंभ कर दी गई है.

इसी के साथ अब सुबह से लेकर रात को नौ बजे तक 7 विमान सेवाओं का संचालन किया जाने लगा है. इस तरह पहले की तरह अब सबसे ज्यादा उड़ानें दिल्ली के लिए उपलब्ध हैं. इन सेवाओं के कारण सुबह दिल्ली जाकर रात तक वापसी आसान हो गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds