लॉगिन

एसीबी अधिकारी बनकर घर में घुसे गोली मारने की दी धमकी, लाखों का सामान लूटने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh September 23, 2026 रिपोर्टर: shailesh
एसीबी अधिकारी बनकर घर में घुसे गोली मारने की दी धमकी, लाखों का सामान लूटने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

एसीबी अधिकारी बनकर घर में घुसे गोली मारने की दी धमकी, लाखों का सामान लूटने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसने और गोली मारने की धमकी देकर करीब 2.50 लाख रुपए का सामान ले जाने के मामले में सिविल लाइन रुद्री पुलिस ने फरार आरोपी हितेश सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 22 सितंबर को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अधिकारी बनकर घर में घुसने का आरोप

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग स्वयं को एंटी करप्शन ब्यूरो का वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए घर मे अनधिकृत रूप से दाखिल हुए। आरोपियो ने गोली मारने की धमकी देकर घर मे रखे लैपटॉप, वनप्लस पैड और आठ मोबाइल फोन अपने साथ ले गए। शिकायत के आधार पर थाना रुद्री में अपराध क्रमांक 62/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान दो अन्य धाराएं भी जोड़ी गई।

दो आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

प्रकरण में पुलिस ने पूर्व में रामचंद देवांगन, निवासी रुद्री, और नागेंद्र पटेल, निवासी पटना जिला कोरिया, को 29 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया था। वहीं फरार चल रहे हितेश सिंह निवासी सलका बड़कापारा, बैकुंठपुर जिला कोरिया की तलाश जारी थी।

अभियान के तहत गिरफ्तारी

पुलिस ने लगातार पतासाजी करते हुए आरोपी को 22 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन और सिविल लाइन रुद्री थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस का फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ अभियान जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds