CG- VIDEO : दो सांड की लड़ाई से महिला की मौत, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दो सांड की लड़ाई में महिला की जान चली गयी। घटना का जो CCTV फुटेज आया है, वो काफी डरावना है। घटना दुर्द की बतायी जा रही है। घटना दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 की बताई जा रही है। महिला घर के बाहर बैठी हुई थी, इसी दौरान दो सांडों ने आपस में लड़ना शुरू कर दिया। महिला भी सांड की लड़ाई देख रही थी, तभी लड़ते-लड़ते सांड महिला के करीब आ गया और फिर भागने के दौरान महिला को सांड ने दीवार में जोरदार तरीके से टक्कर मार दी। महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की मौत हो गयी।

सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है। घटना में साफ दिख रहा है कि दो सांड आपस में लड़ रहे हैं। लड़ते-लड़ते सांड घर के करीब पहुंच जाते हैं। सांड को करीब आता देख महिला घर की तरफ भागना चाहती है, लेकिन तभी सांड दीवार में उन्हें ठोक देता है। महिला वहीं जमीन पर गिर जाती है। बाद में परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना को लेकर निगम पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा है। लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं को लेकर निगम पूरी तरह से निष्क्रिय है। आवारा पशुओं को शहर से दूर ले जाने की कभी कोशिश नहीं की जाती है। घटना के बाद आवासा पशुओं को लेकर दहशत की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds