लॉगिन

बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं! 86 उपभोक्ता पकड़े गए, अब होगी कार्रवाई

Chhattisgarh September 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं! 86 उपभोक्ता पकड़े गए, अब होगी कार्रवाई

बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं! 86 उपभोक्ता पकड़े गए, अब होगी कार्रवाई

बलौदाबाजार : यह खबर आम जनता से जुड़ी है. दरअसल, जिले में बिजली चोरी करने वालों की अब खैर नहीं है. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने बिजली चोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 86 उपभोक्ताओं को पकड़ा है. इन सभी पर अब विद्युत अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी है.

176 कनेक्शनों की जांच, 86 में चोरी

CSPDCL की 17 टीमों ने बलौदाबाजार, पलारी और लवन क्षेत्र में एक साथ छापेमारी की. इस दौरान कुल 176 बिजली कनेक्शनों की सघन जांच की गई. जांच में 86 कनेक्शनों में अनाधिकृत बिजली खपत और सीधे तौर पर बिजली चोरी का मामला सामने आया. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में चोरी पकड़े जाने से विभाग में भी हड़कंप मच गया है.

धारा 135-138 में होगी FIR

वहीं, विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिन 86 उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी मिली है, उन पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 से 138 के तहत केस दर्ज किया जाएगा. इसके तहत भारी जुर्माना और जेल तक की सजा का प्रावधान है.

दूसरी ओर, CSPDCL ने उपभोक्ताओं को सख्त चेतावनी दी है. विभाग ने कहा है कि जिनका बिजली बिल बकाया है, वे तुरंत जमा करें, नहीं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा. वहीं बिजली चोरी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds