लॉगिन

ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई : 35 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; 17.56 लाख का माल जब्त

Chhattisgarh September 19, 2026 रिपोर्टर: shailesh
ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई : 35 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; 17.56 लाख का माल जब्त

ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई : 35 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; 17.56 लाख का माल जब्त

महासमुंद : महासमुंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल में पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 किलो 190 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 17 लाख 56 हजार रुपये बताई गई है।

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल जांच नाका पर मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन युवक बैग में गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर पैदल आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान चार बैग से 35 किलो 190 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा फुलबानी, ओडिशा से रायपुर ले जाने की बात बताई। पुलिस ने गांजा और तीन मोबाइल समेत कुल 17 लाख 81 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds