लॉगिन

रायपुर पुलिस ने 2.15 करोड़ का गांजा किया नष्ठ, 77 प्रकरणों में किया गया था जब्त

Chhattisgarh September 19, 2026 रिपोर्टर: shailesh
रायपुर पुलिस ने 2.15 करोड़ का गांजा किया नष्ठ, 77 प्रकरणों में किया गया था जब्त

रायपुर पुलिस ने 2.15 करोड़ का गांजा किया नष्ठ, 77 प्रकरणों में किया गया था जब्त

रायपुर. नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के साथ पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की बड़ी कार्रवाई की है. जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निर्धारित प्रक्रिया के तहत नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन के 77 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों को औद्योगिक भट्ठी में जलाकर विधिवत नष्ट किया गया. नष्ट किए गए गांजे की कुल मात्रा 438.764 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 2.15 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है.

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में की गई. निर्धारित प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विभिन्न प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण कराया गया.

सेंट्रल जोन में 37 प्रकरण

सेंट्रल जोन के 37 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त 143.895 किलोग्राम गांजा, 2,349 नशीली गोलियां, 9 नग सिरप और 228 कैप्सूल नष्ट किए गए.

नॉर्थ जोन में 19 प्रकरण

नॉर्थ जोन के 19 प्रकरणों में 86.950 किलोग्राम गांजा, 1.015 किलोग्राम हशीश, 19,794 नशीली गोलियां, 294 नग खांसी की दवा, 900 ग्राम अफीम और 647 कैप्सूल का नष्टीकरण किया गया.

वेस्ट जोन में 21 प्रकरण

वेस्ट जोन के 21 प्रकरणों में 207.919 किलोग्राम गांजा, 7.795 किलोग्राम डोडा और 3,630 नशीली गोलियां नष्ट की गईं. इस तरह तीनों जोन में कुल 438.764 किलोग्राम गांजे के अलावा 7.795 किलोग्राम डोडा, 1.015 किलोग्राम हशीश, 900 ग्राम अफीम, 25,773 नशीली गोलियां, 875 कैप्सूल तथा अन्य मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds