लॉगिन

गौ हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई : जंगल से 4 किलो गोमांस और टांगी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

Chhattisgarh September 15, 2026 रिपोर्टर: shailesh
गौ हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई : जंगल से 4 किलो गोमांस और टांगी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

गौ हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई : जंगल से 4 किलो गोमांस और टांगी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

अम्बिकापुर : सरगुजा के अम्बिकापुर में गौ हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजौटी के सान्याघुटरी जंगल का है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौमास और टांगी बरामद की है। वहीं मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी फरार है।

मुखबिर की सूचना पर जंगल पहुंची पुलिस

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रजौटी के सान्याघुटरी जंगल में कुछ लोग गाय काट रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने अजय कुमार कुजूर और रंजीत कुजूर को मौके से पकड़ लिया।

दो टागी और गौमांस बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो टांगी और करीब 4 किलो गौमांस बरामद किया। इसके अलावा घटनास्थल से कटे हुए गाय के अवशेष भी पुलिस ने जब्त किए है। मामले से संबंधित अन्य साक्ष्यों को भी पुलिस ने कार्रवाई में शामिल किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों से कथित तौर पर पता चला कि गौमांस को आपस में बांटने की योजना थी। वहीं, बचा हुआ मांस बेचने की बात भी सामने आई है। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनो आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार तीन आरोपियो की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds