लॉगिन

एसएसबी हवलदार ने की आत्महत्या, जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मार ली गोली

Chhattisgarh September 14, 2026 रिपोर्टर: shailesh
एसएसबी हवलदार ने की आत्महत्या, जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मार ली गोली

एसएसबी हवलदार ने की आत्महत्या, जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मार ली गोली

अंतागढ़। अंतागढ़ क्षेत्र के कुहचे स्थित एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) कैंप में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कैंप में तैनात एक हवलदार ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान का नाम आनंद प्रकाश तिवारी के रूप में पहचान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही कैंप में मौजूद अधिकारियों एवं जवानों में अफरा-तफरी मच गई।

यूपी निवासी था जवान

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक हवलदार मूलतः उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। वह कुहचे स्थित एसएसबी कैंप में ड्यूटी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते उसने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज के बाद कैंप में मौजूद जवान मौके पर पहुंचे, जहां हवलदार को गंभीर अवस्था में पाया गया। घटना में उसकी मौत हो गई।

आत्महत्या का कारण तलाश रही पुलिस

घटना की सूचना संबंधित पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है तथा कैंप में मौजूद जवानों और संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटाई जा सकती है।

साक्ष्य जुटा रही फोरेंसिक टीम

घटनास्थल की बारीकी से जांच और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है। फॉरेंसिक जांच और पुलिस की जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियों तथा अन्य तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है और आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds