लॉगिन

हाथियों के दल का आतंक : 5 हेक्टेयर धान की फसल रौंदी, गांवों में दहशत, 24 घंटे निगरानी

Chhattisgarh September 13, 2026 रिपोर्टर: shailesh
हाथियों के दल का आतंक : 5 हेक्टेयर धान की फसल रौंदी, गांवों में दहशत, 24 घंटे निगरानी

हाथियों के दल का आतंक : 5 हेक्टेयर धान की फसल रौंदी, गांवों में दहशत, 24 घंटे निगरानी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में उदयपुर के केदमा क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। 14 हाथियों का दल लगातार गांवों के आसपास विचरण कर रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। हाथियों की आवाजाही से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और करीब 5 हेक्टेयर धान की फसल रौंदे जाने की जानकारी सामने आई है।24 घंटे निगरानी शुरू

उदयपुर के केसमा, सायर, केदमा, डुफाखार समेत आसपास के गांवों में हाथियों का दल लगातार मूवमेंट कर रहा है। वन विभाग के मुताबिक हाथियों के कारण करीब दो दर्जन किसानों की फसल प्रभावित हुई है। हाथियों की लगातार निगरानी के लिए वन विभाग ने तीन टीमें गठित कर 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी है।

ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की हिदायत

विभाग की टीमें हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की हिदायत दी जा रही है। हालांकि, वन विभाग की अपील के बावजूद सैकड़ों ग्रामीण हाथियों का पीछा करते हुए जंगल और नदी क्षेत्र तक पहुंच गए, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका और बढ़ गई है।

हाथियों के मौजूदगी की सूचना देने की अपील

वहीं, इलाके में पिछले करीब एक महीने से एक दंतैल हाथी भी चुनौती बना हुआ है। वन विभाग लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि, वे हाथियों के करीब न जाएं, उनका पीछा न करें और भीड़ लगाकर उन्हें देखने की कोशिश न करें। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथियों की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन अमले को देने की अपील की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds