लॉगिन

स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी बदले, लिस्ट जारी

Chhattisgarh September 9, 2026 रिपोर्टर: shailesh
स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी बदले, लिस्ट जारी

स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी बदले, लिस्ट जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं. स्कूल शिक्षा विभाग ने तबादले की लिस्ट भी जारी की है. लिस्ट में दखा जा सकता है कि, कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों का तबादला हुआ है.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल

स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है. जारी आदेश में दो संभागों के संयुक्त संचालकों के साथ ही सात जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को बदल दिया गया है. लोक शिक्षण संचालनालय से जारी लिस्ट के मुताबिक कई प्राचार्यों को पदोन्नत कर डीईओ की जिम्मेदारी दी गई है.

आदेश के अनुसार बिलासपुर और सरगुजा संभाग में अधिकारियों की अदला-बदली की गई है. बिलासपुर संभाग के प्रभारी उप संचालक राजेश सिंह को सरगुजा संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाते हुए सरगुजा के संभागीय संयुक्त संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं सरगुजा में पदस्थ अशवनी भारद्वाज को बिलासपुर लाकर बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

जांजगीर-चांपा के प्रभारी डीईओ का सूरजपुर ट्रांसफर

जिलों की बात करें तो जांजगीर-चांपा के प्रभारी डीईओ ए.के. सिन्हा को सूरजपुर भेजा गया है, उनकी जगह खिसोरा स्कूल के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को जांजगीर की कमान दी गई है. बिलासपुर के डीईओ रामेश्वर जायसवाल को समग्र शिक्षा मिशन में जांजगीर का जिला मिशन समन्वयक बनाया गया है, उनके स्थान पर कोरबा के करतला BEO संदीप कुमार पांडे को बिलासपुर का नया डीईओ नियुक्त किया गया है. इसी तरह दुर्ग में संचालनालय में पदस्थ सहायक संचालक जगजीत धीर को डीईओ बनाया गया है.

मुंगेली में एल.पी. डहीरे को हटाकर बिलासपुर संभाग में सहायक संचालक पदस्थ किया गया है और उनकी जगह डॉ. मोहन लाल पटेल को जिम्मेदारी दी गई है. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में उपेंद्र कुमार देवांगन, बलौदाबाजार में शिव कुमार गेंदले और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में पुरुषोत्तम लाल साहू को नया प्रभारी डीईओ बनाया गया है, जबकि मोहला के पूर्व डीईओ योगदास साहू को DIET खैरागढ़ का प्राचार्य नियुक्त किया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds