धमतरी : जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम कंडेल में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कंडेल निवासी पारसमणि साहू पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
चाकू से हमला कर युवक की हत्या
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कंडेल निवासी पारसमणि साहू पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला किया। हमले में युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
अज्ञात हमलावर की तलाश जारी
पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश, विवाद या अन्य कारण होने की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मामले से जुड़े सुराग जुटा रही है। फिलहाल हत्या की वजह और आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।