लॉगिन

सूरजपुर-बलरामपुर समेत 8 जिलों में आकाशीय बिजली का अलर्ट, जानें ताजा मौसम विभाग का अपडेट

Chhattisgarh September 6, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सूरजपुर-बलरामपुर समेत 8 जिलों में आकाशीय बिजली का अलर्ट, जानें ताजा मौसम विभाग का अपडेट

सूरजपुर-बलरामपुर समेत 8 जिलों में आकाशीय बिजली का अलर्ट, जानें ताजा मौसम विभाग का अपडेट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है. प्रदेश के सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा और राजनांदगांव जिलों के लिए बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में स्थानीय स्तर पर तेज बारिश के साथ एक-दो स्थनों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका की गई है, जिससे मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद नहीं है.

इन 8 जिलों में बिजली गिरने का खतरा

IMD के अलर्ट के मुताबिक सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा के साथ नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा तथा राजनांदगांव में मौसम खराब रह सकता है. कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और गिरने की संभावना है. ऐसे में खुले मैदान, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से लोगों को बचने की सलाह दी गई है. बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से भी बचना बेहतर होगा.

बारिश के साथ गरज-चमक का दौर

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के प्रभाव से कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है. इससे स्थनीय स्तर पर यातायात और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है. मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को IMD और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

कल कैसा रहा मौसम?

छत्तीसगढ़ में कल भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया. प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. बारिश के साथ कई इलाकों में गरज-चमक की स्थिति भी बनी रही. वहीं कुछ जिलों में उमस और गर्मी का असर देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds