रायपुर : कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ के लिए सुखदेव भगत को AICC प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की है।
जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, सुखदेव भगत अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, सचिन पायलट को पंजाब का AICC प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले सचिन पायलट छत्तीसगढ़ के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
कांग्रेस ने असम में भूपेश बघेल, गुजरात में रणदीप सिंह सुरजेवाला और पंजाब में सचिन पायलट को AICC महासचिव प्रभारी नियुक्त किया है। सुरजेवाला को कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।