रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों में मानसून की गतिविधियां तेज हैं, कई जिलों में तेज बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति बनी हुई है. नदी-नाले भी उफान पर चल रहे हैं. मौसम विभाग की तरफ से कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहने की संभावना है. इस दौरान 16 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
मूसलाधार बारिश का अलर्ट
बलरामपुर, सरगुजां, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. वहीं, रायपुर में कल यानी 4 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है. पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पोंडी बचरा में सर्वाधिक 14 सेंटीमीटर बारिश हुई है.
हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट
रायपुर और बस्तर संभाग की बात करें तो आज यहां पर कई जिलों में बादल छाए रहने और रुक-रुक हल्की से मध्यम बारिश होने होने की संभावना हैं. अधिकतम तापमान लगभग 31°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहेगा. वहीं बस्तर की बात करें तो संभाग के कई जिलों में पिछले दिनों से लगातार बारिश जारी है, जिससे कुछ निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है.
बस्तर के सभी जिलों में हो सकती है बारिश
आज भी बस्तर संभाग के कई इलाको में गरज-चमक के साथ कहीं मध्यम तो कहीं पर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी सातों जिलों-बस्तर (जगदलपुर), सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर में मानसून सक्रिय रहने के कारण बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती है.