लॉगिन

बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, प्रयागराज से आई फ्लाइट का लैंडिंग के वक्त टायर फटा

Chhattisgarh August 29, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, प्रयागराज से आई फ्लाइट का लैंडिंग के वक्त टायर फटा

बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, प्रयागराज से आई फ्लाइट का लैंडिंग के वक्त टायर फटा

बिलासपुर : बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है. फ्लाइट लैंडिग के दौरान विमान का टायर फट गया. फ्लाइट प्रयागराज से बिलासपुर आई थी. जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. वहीं बिलासपुर से दिल्‍ली की फ्लाइट कैंसिल हो गई. लैंडिंग के दौरान घटना हुई, जिसके बाद यात्र‍ियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस घटना में पायलट की तत्परता के चलते बड़ा हादसा टल गया है.

41 लोग सवार थे

एयरपोर्ट पर विमान के पंचर होने के बाद जिला प्रशासन का पक्ष सामने आया है. बिलासपुर एयरपोर्ट एलायंस एयर की फ्लाइट 9i613 (VT-UDA) दिल्ली से सीधे बिलासपुर आ रही फ्लाइट लैंडिंग के दौरान लेफ्ट साइड का टायर पंचर हो गया. इस विमान में 37 यात्री और 4 क्रु मेंबर सवार थे. फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. फिलहाल बिलासपुर से दिल्‍ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई है. अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

फ्लाइट हादसों की दूसरी घटनाएं

27 जुलाई को दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. विमान के उड़ान के समय पायलटों को फ्लाइट के निचले कार्गो होल्‍ड में धुआं निकलने का अलर्ट मिला था, जिसके बाद क्रु ने फ्लाइट में तुरंत इमरजेंसी घोषित कर दी. पायलटों ने राजकोट एयरपोर्ट ATC से प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग करने की अनुमति मांगी, जिसके बाद ATC ने विमान को सुरक्षित उतारने के जरूरी व्‍यवस्‍था कर दी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds