छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार एक्टिव है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई है, जबकि कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों बारिश का दौर जारी रहेगा. खासकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश की एक्टिविटी बढ़ सकती हैं.

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आज छत्तीसगढ़ में कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. चेतावनी वाले क्षेत्रों में हवा की स्पीड करीब 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है.

22 अगस्त को फिर बढ़ेगा बारिश का दायरा

22 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है.

23 अगस्त से फिर भारी बारिश के संकेत

23 अगस्त को छत्तीसगढ़ में बारिश की एक्टिविटी और बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार 23 से 25 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

जानें राजधानी का हाल

राजधानी रायपुर में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है. बीच-बीच में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. तापमान में बड़े उतार-चढ़ाव के बजाय मौसम अपेक्षाकृत सुहाना रहने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds