चमोली हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, 5-5 लाख की मदद का ऐलान

रायपुर : उत्तराखंड के चमोली में बन रही सुरंग में बड़ा हादसा हो गया था. इस हादसे में छत्तीसगढ़ के चार मजदूरों की भी मौत हो गई है. वहीं सीएम विष्णु देव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

सीएम साय ने उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है. इसके अलावा, कोंडागांव के दो घायल मजदूरों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की भी घोषणा की है. सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत मजदूरों की आत्मा की शांति और उनके परिवारों को इस दुख को सहने की हिम्मत देने की प्रार्थना की है.

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में कोंडागांव के ग्राम धनसुली के दो, मदनार के एक और दहीकोंगा के एक मजदूर की मौत हुई है. वहीं जिले के दो मजदूर घायल हुए हैं. चारों मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिवार और गांव के लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया. अपनों को खोने के बाद परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत मजदूरों की आत्मा की शांति और उनके परिवारों को इस दुख को सहने की हिम्मत देने की प्रार्थना की है.

कब हुआ चमोली हादसा ?

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में THDC की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में 13 अगस्त 2026 को अचानक पानी और मलबा घुस गया था.

उस समय सुरंग में 22 मजदूर मौजूद थे. हादसे के बाद बचाव दल ने रेस्क्यू शुरू किया.

इस हादसे में अब तक कुल 10 मजदूरों की मौत हुई है, जिनमें छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के चार मजदूर शामिल हैं.

कोंडागांव के दो मजदूर घायल भी हुए हैं. रेस्क्यू अभियान के बाद सभी मजदूरों को लेकर स्थिति साफ हो चुकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds