गली में भरे पानी में खेल रहा था मासूम, नाले में डूबने से 4 साल के काव्यांश की मौत

रायपुर : राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां गली में भरे पानी में बच्चों के साथ खेल रहे 4 साल के मासूम काव्यांश की नाले में डूबने से मौत हो गई. यह घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है.

नाले में डूबने से 4 साल के काव्यांश की मौत

जानकारी के मुताबिक, काव्यांश करीब 4 से 5 बच्चों के साथ गली में भरे पानी में खेल रहा था. इसी दौरान वह खुले नाले या गड्ढे में जा गिरा और पानी में डूब गया. हादसे के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि इसी महीने काव्यांश का जन्मदिन आने वाला था, लेकिन उससे पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है.

खुले गड्ढे और नाले बने खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले गड्ढे और नाले लगातार खतरा बने हुए हैं. बारिश के दौरान गली और नालों में पानी भर जाने से ऐसे स्थान दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है. घटना ने इलाके में जलभराव और खुले नालों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए है. फिलहाल राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds