लॉगिन

रायपुर में आईटीआई की खाली सीटों पर एडमिशन का एक और मौका, जानें कब तक कर सकतें हैं आवेदन

Chhattisgarh August 17, 2026 रिपोर्टर: shailesh
रायपुर में आईटीआई की खाली सीटों पर एडमिशन का एक और मौका, जानें कब तक कर सकतें हैं आवेदन

रायपुर में आईटीआई की खाली सीटों पर एडमिशन का एक और मौका, जानें कब तक कर सकतें हैं आवेदन

रायपुर : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आईटीआई की खाली सीटों पर एडमिशन का मौका

रायपुर के सड्डू स्थित सरकारी महिला आईटीआई में भी कुछ ट्रेडों में सीटें खाली हैं. यहां स्टेनो हिंदी तथा इंटीरियर डिजाइनर एंड डेकोरेशन ट्रेड में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकते हैं. इसके अलावा राज्य के अन्य सरकारी आईटीआई में उपलब्ध रिक्त सीटों पर भी प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है. इच्छुक कैंडिडेट्स निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

कैसे करें आवेदन?

कैंडिडेट्स https://cgiti.admissions.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज और पात्रता संबंधी जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds